क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

आसना जंगल में जुआ खेलते पकडाए तीन युवक, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

नगदी 15,500/- रूपये, 03 नग मोबाईल, एक बुलेट रॉयल इन्फील्ड, मो.सा. एवं स्कुटी, प्लासटिक की बोरी, तास के 52 पत्ते बरामद

जगदलपुर। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आसना जंगल में अवैध रूप से कुछ व्यक्तियों द्वारा पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली “एमन साहू” के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां पर कुछ व्यक्तियो द्वारा रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाया गया। जिनसे मौके पर पुछताछ करने पर अपना नाम 1. मनजीत सिंह पिता स्वा रणवीर सिंह नि. गांधी नगर महात्मा गांधी स्कुलपारा 2. दर्शन सिंह पिता ईकबाल सिंह निवासी नि गांधी नगर महात्मा गांधी स्कूलपारा 3. अजय त्रिपाठी पिता अरूण त्रिपाठी निवासी वृंदावन कालोनी ट्रांजिट हास्टल पारा जगदलपुर का होना बताया।

मौके पर उक्त आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 15,500/- रूपये, 02 नग सैमसंग मोबाईल, 01 नग माइक्रोमेक्स मोबाईल, बुलेट रॉयल इन्फील्ड क्रमांक- HR.26.CR.8894, मो.सा. पल्सर CG.I7.K.9404, एवं स्कुटी कमांक-CG.17.KS.0947, प्लास्टिक का बोरी, तास के 52 पत्ते को जप्त किया गया। आरोपियो को धारा-13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!