छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

हत्या, लूट व तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल माओवादी गिरफ़्तार, थाना गंगालूर एवं डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना गंगालूर से दिनांक 06.12.2020 को जिला बल एवं डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर माओवादी राजू बेड़जे पिता बुधराम बेड़जे उम्र 42 वर्ष जाति तेलगा निवासी गोंगला थाना गंगालूर को पकड़ा गया। पकड़ा गया माओवादी दिनांक 30.11.2020 को गोंगला के ग्रामीण रामलु बेड़जे की हत्या की घटना में शामिल था। दिनांक 12.12.2002 को ग्राम पंचायत भवन गोंगला में तोड़फोड़ कर सामान लूट की घटना में भी शामिल था। जिसके विरूद्ध थाना गंगालूर में 01 स्थाई वारंट भी लंबित है। थाना गंगालूर में विधिवत गिरफ्तारी उपरान्त रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!