छत्तीसगढ़बीजापुरसोशल

बीजापुर जिले में अनुसूचित जाति/जनजाति थाने का हुआ शुभारंभ, संबंधित मामलों में अब सीधे होगी शिकायत दर्ज

बीजापुर। शासन द्वारा जिला बीजापुर में स्वीकृत अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का शुभारंभ आज पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप द्वारा फिता काटकर किया गया। रोजनामचा में स्वयं के हस्त लेखन से थाने के कार्य की शुरूआत की गई। इस प्रकार आज से थाना अजाक. अपने अस्तित्व में आ गया।

बता दें कि उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ को अजाक थाना का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनके अधीनस्थ उनि-01, सउनि-01, प्रआर-02 आरक्षक-02 एवं सहायक आरक्षक-01 पदस्थ है। अब जिले में किसी भी प्रकार के अनुसूचित जाति/जनजाति के मामलों में सीधे अजाक थाना बीजापुर में प्राथमिकी/शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!