छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दरभा व जैगुर के जगलों में बने 03 माओवादी स्मारकों को पुलिस जवानों ने किया ध्वस्त

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान दिनांक 06.05.2021 को थाना कुटरू, थाना जांगला एवं कैम्प जैगुर 4थी वाहिनी छ.स.बल की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर दरभा एवं जैगुर की ओर निकली थी। अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा दरभा के जंगलों में 01 एवं जैगुर के जंगल से 02 माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया। बता दें के नक्सली जंगलों के दुर्गम इलाकों में अपने मृत साथियों की याद में स्मारक का निर्माण करते हैं। ऐसे ही तीन स्मारकों को आज पुलिस के जवानों ने ध्वस्त कर दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!