छत्तीसगढ़बस्तर संभागस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र-तेलंगाना अन्तर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण करने पहुंचे महानिरीक्षक सहित बीजापुर कलेक्टर व एसपी, सीमाओं पर स्वास्थ्य जांच व सख़्ती के दिए निर्देश

जगदलपुर। कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने शासन-प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. सहित जिला-प्रशासन ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़-तेलंगाना अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती जिला बीजापुर के भोपालपट्टनम एवं तारलागुड़ा का दौरा किया। वर्तमान कोरोना महामारी की दूसरी लहर की परिस्थिति को देखते हुये बस्तर-संभाग अंतर्गत महामारी संक्रमण रोकथाम की दिशा में पुलिस व सुरक्षाबल, स्थानीय जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञात हो कि बस्तर संभाग अंतर्गत अंतर्राज्यीय सीमा से प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की 24 घंटे संयुक्त नाकाबंदी कार्यवाही की जा रही है। शासन व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप बाहर से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य व कोरोना परीक्षण किये जाने के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज ने भ्रमण के दौरान पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों से रूबरू होते हुये अधिकारी एवं कर्मचारी को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतने के लिए समझाईश भी दी। इस दौरान कलेक्टर बीजापुर रितेश अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कमलोचन कश्यप मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!