छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिस्वास्थ्य

‘बस्तर सेवा ग्रुप’ हुआ सम्मानित, संसदीय सचिव एवं विधायक ‘रेखचंद जैन’ ने समिति के सदस्यों का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

जगदलपुर। वैश्विक महामारी कोविड़-19 के दौरान जरूरमन्दों की सेवा कार्य में लगे बस्तर सेवा समिति के सदस्यों को संसदीय सचिव/विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दरअसल बस्तर सेवा समिति द्वारा कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में लॉकडाउन के दौरान दिन-रात मेहनत कर जरूरमन्दों को राशन किट का वितरण किया गया था।


“संसदीय सचिव ‘रेखचंद जैन’ ने समिति द्वारा लॉकडाउन में किये गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा हम सबका कर्तव्य है, कोरोना संकट काल में आपकी समिति ने जिस सेवा भाव से यह कार्य किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।”


इस दौरान ‘बस्तर सेवा समिति’ के सदस्यों ने विधायक रेखचंद जैन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, हमारा यह सेवा कार्य सतत रूप से आगे भी जारी रहेगा। सम्मान कार्यक्रम के दौरान एस के हसन, अजय तिवारी, सौरभ कुजुर, मयूर ठक्कर, सौरभ दुल्हानी, आशीष कुमार जैन, ऐस राज खान(शादाब), सिराज खान (सानू), तारीक आज़िज़, रूपेश दयाल (नुक्कू) आदि उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!