क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

अनलॉक होते ही सटोरिये हुए सक्रिय, अपराधियों पर कोतवाली पुलिस की पैनी नजर, नगदी समेत सटोरिया हुआ गिरफ्तार

जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने शहर में चल रहे सट्टे पर कार्यवाही की है। दरअसल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोई व्यक्ति दलपत सागर क्षेत्र में लोंगो से पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर, अवैध रूप से सट्टा खेला रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया।

कोतवाली प्रभारी ‘एमन साहू’ ने बताया कि टीम के द्वारा दलपत सागर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त स्थान में लोगों से पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेलाना एवं अवैध तरीके से धन प्राप्त करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मोहन दास पिता इंदर दास उम्र 32 साल निवासी नयामुण्डा तिंरगा चौक, जगदलपुर का होना बताया। मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 13,000 रूपये एवं 20,000 का सट्टा-पट्टी पर्ची बरामद किया गया है। जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई के दौरान निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक, चोवादास गेंदले, आर. रवि ठाकुर, प्रकाश नायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!