

जगदलपुर। स्वच्छता ही सेवा का अलख जगा कर स्वच्छता अभियान को जन व्यवहार बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का 69 वां जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी – जगदलपुर नगर के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं प्रतिमा परिसर की साफ सफाई कर मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने स्वच्छता अभियान मे उपस्थित साथियों को स्वच्छता के माध्यम से सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए स्वयं के साथ साथ कम से कम 10 – 10 और लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री दिलीप तिवारी, कोषाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्राही, स्वच्छता प्रकल्प संयोजक अमर झा, पार्षद घनश्याम बघेल, खेम सिंह देवांगन, चन्द्रशेखर ठाकुर, त्रिवेणी रंधारी, माहेश्वरी ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री अरूण नेताम, अभय दीक्षित, प्रकाश रावल, मनोज पटेल, जयराम दास, मनोज सिसौदिया, मुकेश सोलंकी, मनोज ठाकुर, गोविंद साहू , अतुल सिम्हा सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




