क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

जूतों के निशान के आधार पर कोतवाली पुलिस पहुंची शातिर चोर तक, पड़ोसी ही निकला चोर, नगदी समेत सोने-चांदी के ज़ेवर बरामद

जगदलपुर। शहर की कोतवाली पुलिस ने पनारापारा इलाके में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के पास से चोरी किये गए करीब 78 हजार रुपए के समान भी बरामद किया है। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि कुछ दिनों पहले पनारापारा मे चोर द्वारा एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी रकम चोरी कर लिया गया था। मामले में प्रार्थी घासीराम निषाद के रिपोर्ट पर धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल पर गीली मिट्टी पर  कुछ जूतों के प्रिंट पाए गए, उक्त “जूतों के सोल प्रिंट” के आधार पर उपयोगकर्ता/संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पनारापारा क्षेत्र में एक संदिग्ध की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ़्तार आरोपी से पूछताछ पर अपना नाम लखन सिंह निवासी पनारापारा होना बताया गया व अपने पड़ोसी के घर पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी कब्जे से 01 नग सोने का हार, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 04 जोड़ी चांदी के पायल, 04 नग चांदी की चूड़ी एवं नगद 2200 रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। उक्त जप्तशुदा सम्पति की अनुमानित कीमत 78,000/- रूपये आंकी गयी है। प्रकरण में आरोपी लखन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो कि उक्त आरोपी लखन सिंह को पूर्व में भी चोरी, मारपीट, आगजनी के मामले में सिटी कोतवाली ने जेल भेजा था।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!