छत्तीसगढ़रायपुरसोशल

कोतवाली पुलिस जगदलपुर का इन्द्रधनुष पुरस्कार से सम्मान, 14 अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘पुलिस महानिदेशक’ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

रायपुर। आज पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी महोदय द्वारा कोतवाली पुलिस जगदलपुर को “इंद्रधनुष पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इंद्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में डीजीपी डीएम अवस्थी के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया था।

बता दें कि सिटी कोतवाली को वर्ष 2020 में 01 करोड़ से अधिक राशि के एटीएम फ्रॉड के मामले में अंतरराज्यीय स्तर के आरोपियों को पकड़कर कार्यवाही करने एवं वर्ष 2021 में लालबाग स्थित घर संसार नामक दुकान एवं मकान में अंतरराज्यीय स्तर के चोर को पकड़कर कार्यवाही करने के मामले में उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उक्त पुरस्कार आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू और उप निरीक्षक अमित सिदार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मालूम हो कि राज्य के पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को इन्द्रधनुष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है।

पुरस्कार पाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी

निरीक्षक:- एमन साहू
उप निरीक्षक :- अमित सिदार, होरीलाल नाविक, बीपी जोशी,
प्रधान आरक्षक:- विवेक प्रकाश कोसले, जगदीश ध्रुव, त्रिपुरारी राय
आरक्षक:- बबलू ठाकुर, प्रकाश नायक, रवि सरदार, मौसम गुप्ता, गौतम सिन्हा, वीरेंद्र पांडे, दीपक कुमार

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!