छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

पूर्व पार्षद ‘अशोक यादव’ को भाजपा ने दी श्रद्धाजंलि, शोक संतप्त परिजनों के प्रति प्रकट की संवेदना

जगदलपुर। भाजपा के पूर्व पार्षद व कर्मठ कार्यकर्ता अशोक यादव के असामयिक निधन पर भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है व विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की है। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, डाॅ.सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव ने अशोक यादव के आकस्मिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया है एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि अशोक यादव भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। नगर निगम में लगातार तीन बार पार्षद चुने गये।उनका अवसान पार्टी के लिये बडी़ क्षति है। भाजपा परिवार अपने सहयोगी स्व.अशोक यादव को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के लिये संवेदना प्रकट करता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!