छत्तीसगढ़नक्सल

महिला नक्सली समेत दो ईनामी नक्सलियों ने पुलिस-महानिरीक्षक के समक्ष किया आत्मसमर्पण, महिला पर 1 लाख व अन्य पर 5 लाख का था ईनाम

कांकेर। सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज दो नक्सलियों ने बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसमें महिला नक्सली मानको दुग्गा उर्फ देवकी और लच्छू मरकाम उर्फ कमलेश ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों नक्सलियों ने सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर करने की बात कही है। समर्पण के दौरान बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

ज्ञात हो कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में महिला नक्सली देवकी-1 लाख रुपये की इनामी नक्सली थी, जो कि पनीडोबीर एलओएस सदस्य थी। साथ ही लच्छू मरकाम के सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लच्छू मरकाम सीतापुर एलजीएस का कमांडर था।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!