क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

गरियाबंद से बाइक चोरी कर पहुंचा जगदलपुर, बेचने की फिराक में निकले शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

जगदलपुर। शहर की कोतवाली पुलिस ने गरियाबंद से मोटर सायकल चोरी कर फरार आरोपी को चोरी के मोटर सायकल सहित धर दबोचा है। थाना कोतवाली अन्तर्गत सूचना प्राप्त हई थी कि किसी व्यक्ति के द्वारा चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठित कर दंतेश्वरी मंदिर के पास में 01 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर अपना नाम गोविन्द कश्यप निवासी गरियाबंद होना बताया।

जिसने गरियाबंद क्षेत्र से वाहन क्र.- सीजी-23-के -2548 को चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है एवं घटना पश्चात फरार होकर जगदलपुर में छुपकर रहना स्वीकार किया। आरोपी गोविन्द कश्यप के कब्जे से उक्त मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है व आरोपी को धारा 41(1-4) द.प्र.स./379 भादवि0 के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो कि उक्त मोटर सायकल की चोरी के संबंध में जिला गरियाबंद में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!