छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिसोशल

‘विनायक गोयल’ की पहल से स्वसहायता समूह की महिलाओं को मिले पौधे, पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

जगदलपुर। उद्यानिकी विभाग लोहण्डीगुड़ा के तत्वावधान में आज पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत कुमली ओर ग्राम पंचायत बंड़ाजी के स्वसहायता समूह की महिलाओं को पौधा वितरण किया गया। विनायक गोयल की पहल से ये कार्य संभव हो पाया। पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान तोकापाल जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति रैतुराम बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा तोकापाल मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल,भाजपा जिला मंत्री बाबुल नाग, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बसंत कश्यप, मण्डल महामंत्री सुभाष कश्यप एवं ग्राम पंचायत के स्वसहायता समूह के नारी शक्ति उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!