छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ‘राजेश बाफना’ व ‘रोहित मंडावी’ को जिलाध्यक्ष बनाया गया, बीजापुर कांग्रेस कमेटी ने सहर्ष दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कर दी है जिसमें बीजापुर ज़िले से राजेश बाफ़ना को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है एवं रोहित मंडावी को खेल कूद प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

खेल कूद प्रकोष्ठ में इनकी नियुक्ति होने से ज़िले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश बाफ़ना एवं जिला अध्यक्ष रोहित मंडावी को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ऐसा माना जा रहा है कि इनके खेल प्रकोष्ठ में नियुक्त होने से कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूती मिलेगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!