छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

मंत्री ‘कवासी लखमा’ के बयान पर महिला मोर्चा ने किया कड़ा विरोध, कहा – माफी मांगें मुख्यमंत्री, देखिए वीडियो..

महिलाओं का अपमान करना ही कांग्रेस की रीति-नीति – रामकुमारी यादव

जगदलपुर। बस्तर संभाग प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के विषय में अनर्गल टिप्पणी करने पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने कडा़ प्रतिरोध करते हुए गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने मंत्री श्री लखमा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस मामले में माफी मांगने के लिए कहा है।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति आरंभ से ही महिला विरोधी रही है। महिलाओं के प्रति बदजुबानी और अपराध का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं एक महिला है और ऐसे में उनके एक मंत्री द्वारा ही महिलाओं के प्रति असभ्य बयानबाजी की जा रही है, जो दुखःद व अशोभनीय है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम है।

श्रीमती यादव ने कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के शासन में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के प्रति हिंसक वारदातें व घटनाएं लगातार बढ़ीं हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार व अनाचार की खबरें आए दिन मिल रही हैं। कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार मंत्री के द्वारा महिलाओं के प्रति दिया गया बयान यह बताता है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कितनी गंभीर है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दों का कोई जवाब नहीं देने की स्थिति में कांग्रेस जानबूझकर ऐसी हल्की बयानबाजी करने का कृत्य कर रही है। यह घृणित राजनीति है और भारतीय जनता पार्टी इसका कड़े शब्दों में विरोध करती है। प्रदेश के आला कांग्रेसी नेताओं के परिवार में भी महिलाएं हैं। केबिनेट स्तर के मंत्री के अनर्गल बयान देख सुन कर वो भी शर्मिंदा महसूस कर रही होंगी। मातृशक्तियों को अपमानित करने की ओछी राजनीति से कांग्रेस बाहर आये।

देखें वीडियो…

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!