कैरियरछत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

‘हॉस्पिटैलिटी व होटल मैनेजमेंट’ ट्रेनिंग कर कैरियर बनाने SC-ST वर्ग के युवा-युवतियों के लिये सुनहरा मौका, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

जगदलपुर। हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक प्रदेश के युवक-युवतियों से 10 अगस्त 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवा-युवतियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें छात्रावास एवं मेस की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान के द्वारा प्रशिक्षण उपरांत युवा-युवतियों को जाॅब प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बस्तर जिले के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा कलेक्टोरेट जगदलपुर में अंतिम तिथि 10 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप नियम तथा शर्तों की जानकारी आदिम जाति कल्याण विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!