छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

केंद्रीय जेल जगदलपुर में परिरूद्व बंदियों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु ’जेल रेडियो’ का किया गया शुभारंभ

जगदलपुर। विगत दिनों विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जगदलपुर में परिरूद्व बंदियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा ’जेल रेडियो’ का शुभारंभ किया गया। जेल रेडियो में बंदियों के द्वारा समाचार हिन्दी, गोंडी एवं हल्बी में सुनाया जाएगा तथा योग, शिक्षा, धार्मिक, सांस्कृतिक, कार्यक्रम के अलावा भजन-कीर्तन, प्रार्थना, गीत, संगीत, कविता, प्रेरणादायक कहानियों के साथ-साथ महापुरुषों की जीवनी प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही बंदियों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु व्यक्तित्व निर्माण संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिदिन जेल रेडियो कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। जिससे बंदियों का सर्वांगीण विकास हो तथा बंदी जेल से रिहा होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर अपने परिवार के साथ शांति पूर्वक जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य एवं जेल के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!