छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिराष्ट्रीय

चिंतन-शिविर की भव्य तैयारियों में जुटी भाजपा, सजाया जायेगा समूचा शहर, आयोजन की तैयारियों को लेकर ‘केदार कश्यप’ ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

जगदलपुर। बस्तर में होने वाले 03 दिवसीय प्रांतस्तरीय चिंतन शिविर की तैयारियों में भाजपा जोरशोर से जुट गयी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा जिला कार्यालय में चिंतन शिविर की तमाम तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। 31 अगस्त से शुरू होने वाले चिंतन शिविर के लिए समूचे शहर को सजाया जायेगा, साथ ही चिंतन शिविर में आने वाले संगठन के बड़े पदाधिकारी व आला नेताओं का स्वागत शहर के प्रवेश द्वार से लेकर अलग-अलग 13 स्थानों में किया जायेगा। भाजपा के बड़े आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं से जवाबदारी के साथ जुड़ने को कहा गया है व सौंपी गयी जिम्मेदारियों में किसी भी तरह की कमी न होने की हिदायद दी गयी है।


भारतीय जनता पार्टी का चिंतन शिविर 31 अगस्त से 02 सितम्बर तक आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठन के महत्वपूर्ण चेहरे शामिल होंगे। शहर की साज-सज्जा का दायित्व युवा मोर्चा को सौंपा गया है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी, सभी मण्डल, मोर्चा प्रकोष्ठों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सुपुर्द की गयी है। प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने बैठक में कहा कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र में पहली बार भाजपा का बड़ा आयोजन हो रहा है। यह बस्तर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। बड़ा आयोजन बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता चिंतन शिविर के आयोजन को सफलतम बनाने के लिए निष्ठा और गंभीरता से कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व आयोजन से संबंधित कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव, डाॅ. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, कमलचंद्र भंजदेव, विद्याशरण तिवारी,बैदुराम कश्यप,योगेन्द्र पांडे,रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,व्हीएस राजपूत,बाबुल नाग,ललिता बघेल,मनीराम कश्यप,अश्विन सरडे,दीप्ति पांडे,सुरेश गुप्ता,संजय पांडे,महेश कश्यप,अविनाश श्रीवास्तव,लच्छिन यादव,रामकुमारी यादव आदि सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!