छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

कलेक्टर ‘बंसल’ और पुलिस अधीक्षक ‘मीणा’ ने किया शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण, बस स्टैंड के व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने जगदलपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, संजय बाज़ार, दलपत सागर, आमागुडा चौक, एनएमडीसी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर का यातायात व्यवस्था के विस्तार तथा शहर को व्यवस्थित विकास कार्य के लिए निरीक्षण किए। कलेक्टर बंसल ने नगर निगम आयुक्त को बस स्टैंड का व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। जिसमें बस की आवाजाही और पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिकारियों ने बस स्टैंड में यात्रियों की कोविड जाँच केंद्र का भी जायज़ा लिया। इसके अलावा शहर के मुख्य बाज़ार संजय बाज़ार में सुगम यातायात व्यवस्था के साथ-साथ बाज़ार स्थल में चौकी स्थापित करने के संबंध में चर्चा किया गया। निरीक्षण फ़ॉर्ज़ में अति. पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, आयुक्त नगर निगम प्रेम कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!