कैरियरछत्तीसगढ़जगदलपुरशिक्षा

“युवा कैरियर निर्माण योजना वर्ष 2015” के अन्तर्गत ‘सिविल सेवा परीक्षा’ की कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर। कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार युवा कैरियर निर्माण योजना 2015 के तहत संघ व राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर 2021 शाम 4 बजे तक है। जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में आवेदन जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेब साईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!