छत्तीसगढ़जगदलपुरशिक्षा

यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता लाने यातायात पुलिस पहुंची छात्र-छात्राओं के बीच, वाहन चलाते वक्त सावधानियां बरतने व दुर्घटना में घायलों की मदद करने की अपील

जगदलपुर। यातायात नियमों का पालन व सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता लाने यातायात पुलिस लगातार नये प्रयोग कर रही है। इसी तारतम्य में आज यातायात की टीम छात्र-छात्राओं के बीच पहुंची। जहां पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन एवं स्टाफ सउनि राजकुमार आडिल, प्र.आर. अखिलेश पानीग्रही, सै. वेदप्रकाश राजपूत के द्वारा माता रूकमणी कन्या आश्रम डिमरापाल में आयोजित संभाग स्तरीय आपदा प्रबंधन व्यक्तिगत विकास एवं साहसिक अभियान शिविर में स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता लाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतों के बारे में एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये बिना हेलमेट, बिना सीट-बेल्ट वाहन न चलाने, मोबाईल पर बात करते वाहन न चलाने, तेज रफ्तार वाहन न चलाने व दुर्घटना होने पर घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने आदि के संबंध में बस्तर जिले में हुये दुर्घटना एवं मृत्यु के आकड़े बताते हुए जानकारी दी गयी। साथ ही अपने आसपास के एवं जान पहचान के सभी लोगों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने स्तर पर प्रदाय करने की अपील छात्र-छात्राओं से की गई। छात्र-छात्राओं ने भी प्रशिक्षण के बाद माना कि उन्हें सदैव यातायात नियमों का पालन करना चाहिये तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहन चलाना चाहिए, जिससे सभी प्रकार के सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!