छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

‘अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस’ पर बस्तर-पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित

जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बस्तर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस ने 50 से ज्यादा नागरिकों सम्मानित किया है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, डीएसपी ललिता मेहर, डीएसपी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन में आज वरिष्ठ नागरिक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। अधिकांश वरिष्ठ नागरिक खेल, शिक्षा व समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, पुलिस के द्वारा इन्हें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के सम्बन्ध में बने विभिन्न कानूनी उपबन्धों के बारे में जानकारी दी गयी, उनका कुशल क्षेम पूछा गया। साथ ही प्रतिमाह वरिष्ठ नागरिको के साथ बैठकर उनके समस्याओं के सम्बंध में चर्चा करने व उनकी सहायता करने की बात कही गयी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!