छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

गांधी जयंती पर ‘लाला जगदलपुरी ग्रंथालय’ परिसर में स्वच्छता अभियान के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर युवोदय के स्वयं सेवकों द्वारा लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर की स्वच्छता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पद्मश्री धर्मपाल सैनी, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडेय सहित शिक्षा विभाग तथा ग्रंथालय के अधिकारी-कर्मचारी व युवोदय के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

इस दौरान पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने युवोदय के स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपने कार्यों के माध्यम से समाज को दिशा प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जो सोचा, वह कार्य पूरा करके ही दम लिया। आप भी गांधीजी का अनुसरण करते हुए अपने मार्ग में दृढ़संकल्प होकर आगे बढ़ें। उन्होंने गांधीजी की सादगी, अहिंसा, दूरदृष्टि एवं कार्य के प्रति लगन के स्मरण सुनाए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के संबंध में गांधीजी के विचारों से भी अवगत कराया। सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह द्वारा महात्मा गांधी के समय प्रबंधन के संबंध में चर्चा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!