क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

गीदम रोड़ स्थित हार्डवेयर में चोरी : डेढ़ लाख से अधिक राशि समेत शातिर चोर गिरफ्तार, बोधघाट पुलिस ने तीन दिनों में सुलझाया मामला

जगदलपुर। बीते दिनों शहर में हुई चोरी के मामले में बोधघाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 10 अक्टूबर की देर रात गीदम रोड स्थित लक्ष्मी हार्डवेयर में अज्ञात चोर के द्वारा 1,80,000 रूपये की चोरी कर ली गयी थी। जिस पर दुकान संचालक जितेंद्र व्यास के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी का अपराध दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच व तलाशी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मामले का संदेही बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया है।

बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में कार्यवाही हेतु टीम बना कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम सोमचंद मंडावी निवासी कोंडागांव होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को 1,61,000 रूपये मिले, इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने दो दिन पहले लक्ष्मी एजेंसी में घुसकर 1,80,000 रूपये चोरी करना स्वीकार किया। बहरहाल आरोपी के कब्जे से 161000 रूपये नगद एवं एक मोबाइल जब्त किया गया है। वहीं आरोपी को उक्त मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!