छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

राज्यपाल का तीन दिवसीय बस्तर प्रवास, बस्तर-दशहरा के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

जगदलपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके शुक्रवार 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगी। वे शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे एयर इंडिया के नियमित विमान से जगदलपुर पहुंचेंगी। इसके पश्चात् वे शाम 4.00 बजे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। शाम 5.30 बजे वे राजमहल परिसर स्थित माईं दंतेश्वरी का दर्शन और पूजन-अर्चन करेंगी। इसके पश्चात् भीतर रैनी के दिन संचालित होने वाले आठ चक्के के विजय रथ की परिक्रमा में शामिल होंगी। राज्यपाल शनिवार 16 अक्टूबर को जगदलपुर के कुम्हड़ाकोट में होने वाले नुआखाई कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। वे रविवार को दोपहर 12.30 बजे एयर इंडिया के नियमित विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!