छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिसोशल

संसदीय सचिव ‘रेखचंद जैन’ ने दी बस्तर सहित देशवासियों को धनतेरस एवं दीपोत्सव की शुभकामनाएं

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव (नगरीय निकाय तथा श्रम विभाग) रेखचन्द जैन ने जगदलपुर, बस्तर सहित राज्य व देश के सभी लोगों को धनतेरस और दीपोत्सव पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास तथा छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की है। जगदलपुर विधायक तथा संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कामना की है कि दीपावली का यह महापर्व सभी के जीवन में उजियारा लाए।

श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के विकास और जनता के हर वर्ग की खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रही है। दीपावली के पहले किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 1510 करोड़ 81 लाख और गोधन न्याय योजना के तहत राशि का भुगतान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों और ग्रामीण जनता की दीवाली की खुशी दोगुनी कर दी है। संसदीय सचिव श्री जैन ने कहा कि हमारी सरकार सभी लोगों की बेहतरी के प्रयास कर रही है। आइए हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास का दीप प्रज्ज्वलित करें।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!