खेलछत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहर के हाता ग्राउण्ड में हुआ ‘अहिंसा क्रिकेट कप-2021’ का आयोजन

जगदलपुर। जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हाता ग्राउण्ड में करवाये जा रहे आठ दिवसीय अहिंसा क्रिकेट कप 2021 का शनिवार का मैच शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। पहला मैच मोक्ष 11 व संयम 11 के मध्य खेला गया। जिसमें मोक्ष 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 58 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयम 11 की टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर निर्धारित ओवर से पहले ही टीम के बाकी बचे खिलाड़ियों ने जीत हासिल करते इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। इस मैच में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार राहुल मोदी को प्रदान किया गया।

वहीं दूसरा मैच शुभ 11 व वीर 11 के बीच खेला गया। जिसमें शुभ 11 ने 4 विकेट खोकर 94 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। इस मैच में वीर 11 की टीम निर्धारित 12 ओवर में 74 रन ही बना पाई। इस तरह शुभ 11 ने वीर 11 को 20 रन से हराकर विजय हासिल की। शुभ 11 की ओर राहुल सुराना ने तीन चौके व चार छक्को की मदद से अकेले ही अपनी टीम के लिए 54 रन की नाबाद पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। इन दोनों ही रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए नगर के दर्शक भी रात्रि तक हाता ग्राउण्ड में उत्साह के साथ डटे रहे और टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। यह जानकारी संस्था के सचिव संदीप पारख द्वारा दी गई।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!