क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

पैसों की आस में आसना के मकान में चल रहा था जुआ, कोतवाली पुलिस की रेड़ में 03 जुआरी गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने शहर से लगे आसना में चल रहे जुआ पर कार्रवाई की है। दरअसल कोतवाली पुलिस को आसना के नयापारा में मकान के अंदर चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ जुआड़ी आसना में ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

बस्तर पुलिस ने बताया कि उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान 03 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 12,000 रूपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किया गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम विनय कुमार साहा, हेमंत कवि एवं शैलेंद्र बघेल बताएं एवं पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा पैसे लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया गया है उक्त 03 आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक जूआ एक्ट धारा 13 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!