
जगदलपुर। संसदीय सचिव रेखचन्द जैन व श्रीमती संगीता जैन शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए आज देर शाम जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करने पहुंचे। जहां सड़कों व मोहल्लों में मौजूद जरूरतमंद व गरीब लोगों को कंबल वितरित कर उनका हालचाल जाना।
विधायक रेखचंद जैन को अपने बीच देखकर व ठंडी में राहत के रूप में मिली कंबल को पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ ईश्वर खंबारी व संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें







