छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

‘नेहरू युवा केंद्र’ ने महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में किया जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जगदलपुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जगदलपुर के सभी सातों ब्लॉक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक के पद पर संग्राम सिंह राणा, वंदना मदन कर एवं कुमारी मेहफूजा हुसैन ने भूमिका निभाई।

ज्ञात हो कि देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जगदलपुर की नुपुर, द्वितीय स्थान पर गुप्तेश्वर देवांगन एवं तृतीय स्थान गोलू नाग ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर के लेखा कार्यक्रम सहायक भानुज एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ रश्मि सहित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दंतेश्वर राव, नल कुमार, जैस्मिन ममता नाथ, निलेश कुमार, मोनिका सेठिया एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!