छत्तीसगढ़नक्सलबस्तर संभागबीजापुर
माओवादियों ने आगजनी की घटना को दिया अंजाम, JCB, टिप्पर व कैम्पर को किया आग के हवाले, देखें वीडियो..

बीजापुर। देर शाम माओवादियों ने आगजनी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आवापल्ली से लगे मुर्दोण्डा में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। पूरा मामला आवापल्ली थानक्षेत्र का है। जहां नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए क्रेशर प्लांट में ब्लास्ट और आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी क्रेशर प्लांट की शुरुआत हो रही थी। जहां 10 से 12 नक्सलियो द्वारा एक टिप्पर, एक कैंपर और एक जेसीबी में आगजनी की गई है। बहरहाल सभी कर्मचारी सुरक्षित बताये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना की जानकारी दी।
देखें घटना स्थल का वीडियो..
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




