छत्तीसगढ़

दो 02 लाख और एक 01 लाख के ईनामी नक्सली समेत सात हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। प्रदेश की सरकार व पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर पुलिस के समक्ष एक महिला समेत सात हार्डकोर नक्सलियों ने आज हथियार समेत आत्मसमर्पण किया। दो पर 02 लाख और एक पर 01 लाख का इनाम है।

उक्त सभी माओवादियों ने नक्सली गतिविधियों से तंग आकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने हेतु पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा व उप पुलिस महानिरीक्षक रत्नलाल डांगी व पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के समक्ष बीजापुर में आत्मसमर्पण किया। उक्त आत्मसमर्पित सभी नक्सली हत्या, लूट व आगजनी समेत कई नक्सल वारदातों में शामिल थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!