छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

आदिवासियों की भूमि पर गैर आदिवासी द्वारा किए गए कब्जा का चिन्हांकन और सर्वेक्षण के लिए बस्तर कमिश्नर ने दिए निर्देश

जगदलपुर। कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने संभाग में आदिवासियों द्वारा आदिवासियों की भूमि पर किए गए कब्जा का चिंन्हांकन और सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को ऐसी भूमि का चिन्हांकन करते हुए धारा 170 ख के तहत राजस्व न्यायालयों में प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभाओं में बी-1 और खसरा का पाठन करते हुए गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासी भूमि पर किए गए कब्जों पर चर्चा अनिवार्य तौर पर करने के निर्देश उन्होंने दिए। इसके साथ ही ऐसे प्रकरणों का नजरी नक्शा 22 जनवरी तक तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 25 जनवरी तक इनका सूचीकरण तथा 30 जनवरी तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के न्यायालय में प्रकरण अनिवार्य तौर पर दर्ज करने के निर्देश दिए। 15 फरवरी तक सभी प्रकरणों की सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!