छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागस्वास्थ्य

जगदलपुर शहर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, सौ से अधिक लोगों पर 14,970 का जुर्माना

जगदलपुर। कोरोना लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए बस्तर जिला प्रशासन द्वारा तेजी से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन की अपील करने के साथ ही लापरवाह लोगों पर कार्यवाही भी की जा रही है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी दिनेश नाग ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों में मास्क के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर जोर दिया जा रहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के जीवन को खतरे में डालने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज जगदलपुर में विभिन्न स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्यवाही की गई। आज शहर के लाल बाग, गोल बाजार, अग्रसेन चौक, बस स्टैण्ड, संजय बाजार, धरमपुरा मार्ग में 121 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 14 हजार 970 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!