छत्तीसगढ़राजनीति

242 लोगों को मिला मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, मंत्री केदार कश्यप ने किया 60 करोड़ रूपए से ज्यादा राशि के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास, हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत् 2215 हितग्राहियों को मिली सामग्री

नारायणपुर। आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने आज जिला मुख्यालय नारायणपुर में 60 करोड़ 62 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसमें प्रमुख रूप से 17 करोड़ 57 लाख रूपए से सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित ऑडिटोरियम, लाईवलीहुड कॉलेज भवन, औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। श्री कश्यप ने इस अवसर पर 242 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा (नगरीय क्षेत्र) को सौगात दी। इस मौके पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चौबे, जनपद अध्यक्ष नारायणपुर राजमन कोर्राम, अंत्यावसायी वित्त निगम के सदस्य रूपसाय सलाम, जनप्रतिनिधि नारायण मरकाम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आदिम जाति मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण से जिले के विकास में चार चाँद लग गए है। सर्व सुविधायुक्त यह भवन जिले के लोगों के लिए खासा उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों के मन में सरकार के प्रति और विश्वास बना है। उल्लेखनीय है कि यह ऑडिटोरियम 3 करोड़ 57 लाख 36 हजार रूपए की लागत से तैयार हुआ है। इसी प्रकार लाईवलीहुड कॉलेज 3 करोड़ 54 लाख 89 हजार रूपए की लागत से और औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का भवन 3 करोड़ 2 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बना है।

मंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत 2215 हितग्राहियों को लगभग 2 करोड़ 60 लाख रूपए की विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वाला गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री मनरेगा मजदूर टिफिन, श्रम विभाग की योजनाओं के तहत विभिन्न सामग्रियों को वितरण किया। इसके साथ ही किसानों को बीज मिनीकिट का भी वितरण किया। उन्होंने तेन्दूपत्ता हितग्राहियों को तेन्दूपत्ता बोनस राशि का चेक प्रदाय किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्रियों का भी वितरण किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!