छत्तीसगढ़रायपुर

शराब दुकान में पकड़ी गयी 22 लाख रू. से अधिक की वित्तीय अनियमितता, आबकारी विभाग की आकस्मिक जांच कार्यवाही जारी

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर राज्य के मदिरा दुकानों में मिल रही शिकायतों पर आबकारी विभाग की निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के देशी मदिरा दुकान लखौली में आकस्मिक जांच की गई, जिसमें विक्रय संबंधी वित्तीय अनियमितता पायी गई।

कार्यालय उपायुक्त आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार देशी मदिरा दुकान लखौली की जांच के दौरान 1 जनवरी से 13 जनवरी तक की गई बिक्री राशि की जगह बैंक में 22 लाख 30 हजार 430 रूपए कम जमा होना पाया गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान के प्रभारी को दुकान के प्रभार से हटा दिया गया। दुकान के प्रभारी सुपरवाईजर अंकित चन्द्रकार से उक्त कम जमा की गई सम्पूर्ण राशि को जमा कराया जाकर प्लेसमेंट कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले की मदिरा दुकानों के संचालन के लिए मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनी ए-टू-जेड के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!