छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग
नवपदस्थ बस्तर कमिश्नर ‘श्याम धावड़े’ ने किया कार्यभार ग्रहण

जगदलपुर। बस्तर संभाग के नवपदस्थ संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने आज संभागायुक्त कार्यालय जगदलपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र ने श्याम धावड़े को विधिवत कार्यभार सौंपा और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्याम धावड़े के संभागायुक्त कार्यालय पहुँचने पर उपायुक्त सिदार एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





