खेलछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

धरमपुरा क्रीडा परिसर का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित हो रहा परिसर, बस्तर में मिलेगी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर की उनकी हौसला अफजाई

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बस्तर जिले के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के धरमपुरा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने क्रीडा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद बस्तर के खेल शिक्षकों से भी मुलाकात की।
धरमपुरा क्रीडा परिसर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है। क्रीडा परिसर को खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर हो रहा है। ट्रैक के निर्माण में विश्व के सबसे एडवांस मटेरियल का उपयोग हो रहा है। ट्रैक में इस्तेमाल होने वाला वी मैक्स नाम का मटेरियल स्विट्जरलैंड में निर्मित होता है। बस्तर जिले के धरमपुरा में 27 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक खेल परिसर को विकसित किया जा रहा है। इस खेल परिसर में 16 करोड़ 56 लाख की लागत से 4 बडे खेलों के लिए अलग-अलग मैदान तैयार किया जा रहे हैं। यहां पर एथलेटिक्सए तीरंदाजीए वालीबाल, हैंडबाल, खोखो, कबड्डी के लिए इंडोर स्पोर्ट हॉल का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में एक अलग खेल मैदान के साथ ही लांग जंपए हाई जंप के लिए भी अलग से स्थान सुरक्षित किया गया है ताकि इन खेलों के खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल का मैदान मिल सके।

धरमपुरा क्रीडा परिसर में 7 करोड़ 46 लाख की लागत से 400 मीटर के 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेकए 4 करोड़ 72 लाख की लागत से 200 मीटर के 6 लेन प्रेक्टिस ऐथलेटिक्स ट्रेक तथा तीरंदाजी सह ट्रेनिंग सेंटर तथा 4 करोड़ 38 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण हो रहा हैए इन निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर बस्तर संभाग के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान में खेलने का अनुभव मिलेगा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार आएगा। क्रीडा परिसर में तैयार हो रहे पैवेलियन में एक साथ 1550 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर खेल देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है जिसमें एक साथ 340 चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण हो जाने से यहां पर ट्रैक एंड फील्ड के सभी स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एथलेटिक्स के 400 मीटर मेन ट्रेक के साथ ही 200 मीटर के वार्मअप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्तमान में यह सुविधा छत्तीसगढ़ में सिर्फ बस्तर में ही उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर सफीरा साहू, क्रेडाध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद, नगर निगम की सभापति कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधी खेल प्रशिक्षक एवं खेल जगत जे जुड़े लोग उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!