छत्तीसगढ़

कोकपाड़ के ग्रामीणों की दुख-तकलीफों और समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर वर्मा, मोटर साईकिल से पहुंचें कोकपाड़, पुल-पुलिया और सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

नारायणपुर। मन में काम करने की इच्छा और दुरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारियां, मूलभूत सुविधा देने और स्वीकृृत निर्माण कार्यो की प्रगति देने की ललक हो तो कैसी भी विकट परिस्थितियां हो या कोई समस्या हो लोग कार्य की जानकारी लेने मंजिल पर पहुंच जाते हैं। यही काम आज कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कर दिखाया।

वे सुलेंगा गांव से मोटर साईकिल पर सवार होकर धूर नक्सल प्रभावित इलाके के ग्रामीणों की समस्याआ, तकलीफों और जरूरी सुविधाओं से रू-ब-रू होने चारों तरफ घने जंगलों, पहाडियों और उबड़-खाबड़ पगडंडियों, नदी-नाले को पार कर ग्राम कोकपाड़ पहुंचें। उनके सारथी बने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चौबे। रास्ते में चल रहे पुल-पुलिया निर्माण, सड़क निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। इस बीच रास्तें में नदी-नाले में लगभग चार-पांच बार मोटर सायकल से उतर कर पैदल भी चले।

कलेक्टर ने कोकपाड़ ग्रामीणों से बातचीत की वहीं उन्होंने स्कूल और ऑगनवाडी केन्द्रोें का निरीक्षण किया। बच्चों के मध्यान भोजन की गुणवत्ता देखी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्र का भी अवलोकन किया। वर्मा ने ग्रामीणों से ग्रामसभा आयोजन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही ग्राम सभा आयोजित हुई है। जिसमें गांव की विभिन्न समस्याओं और आंगनबाड़ी में शौचालय और अन्य कार्यो के प्रस्तावों का अनुमोदित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी यहां के लिए एक-दो नालों पर पुल बनाने की आवश्यकता है जिसे कलेक्टर ने सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आदिम जाति विकास के सहायक आयुक्त के.एस. मसराम मौजूद थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!