छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

पीएम आवास मामले में बड़ी कार्रवाई, संजय गांधी वार्ड की पार्षद ‘कोमल सेना’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर। बीते दिनों से सुर्खियां बटोर रहे पीएम आवास मामले में अब नया मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशनखोरी के आरोपों से घिरी संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना के खिलाफ बोधघाट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मामले में बारिकी से जांच की इस जांच में कई तथ्य पार्षद कोमल सेना के खिलाफ मिले, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि कोमल सेना पर लगभग 47 परिवारों 25-25 हजार रुपये लेने का आरोप हैं। साल भर बीत जाने के बावजूद भी आवास नहीं मिलने से नाराज वार्ड वासियों ने कांग्रेसी पार्षद से पैसे वापस करने को कहा, लेकिन कांग्रेसी पार्षद ने उल्टे पीड़ितों पर ही चढ़ाई कर दी और पैसे नहीं देने की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस-भाजपा के बीच राजनीति गरमा गई और भाजपा ने धरना देते हुए नगर बंद का आव्हान तक किया था।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!