क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

वन कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अवैध तस्करी जारी, वन्य क्षेत्र भगवान भरोसे, पुलिस पकड़ रही तस्करों को

जगदलपुर। शहर के परपा पुलिस की सक्रियता से सागौन चिरान की तस्करी करता आरोपी आज पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार अवैध तस्करी की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद आज परपा पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप में सागौन चिरान की तस्करी करते हुए आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार 22 नग, 0.209 घनमीटर सागौन चिरान लेकर आरोपी दरभा के कापानार की ओर से निकला था, जहां परपा पुलिस ने बीआर कोल्ड स्टोरेज के पास आरोपी लोकेश जैन को गिरफ्तार कर, पिकअप वाहन और चिरान को जप्त कर लिया है। जप्त चिरान की कीमत लगभग 15 हजार रूपये बतायी जा रही है। बहरहाल मामला वन विभाग से संबंधित होने के कारण प्रकरण को वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर को सौंपा गया है।

बताते चलें कि बस्तर के वन कर्मचारी इन दिनों छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले 12 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान बस्तर के वन क्षेत्र या तो अधिकारियों के भरोसे या कहा जा सकता है कि भगवान भरोसे हैं। लगातार शिकायतों के बाद वन्य प्रकरणों में पुलिस कार्रवाई करती दिख रही है, वहीं वन विभाग की भूमिका हड़ताल के बाद से ही शून्य प्रतीत हो रही है। इसे साधारणतः ऐसे समझा जा सकता है कि वन विभाग द्वारा हड़ताल से पहले लगातार कार्रवाई पर कार्रवाई दिखाई जा रही थी, जो कि इन दिनों वन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ठंड़े बस्ते में है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!