छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागशिक्षा
शराब के नशे में विद्यार्थियों से अभद्र व्यवहार करने वाले बस्तर के दो शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज

जगदलपुर। शराब पीकर स्कूल आने और छात्रों से दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षकों पर आज प्रशासन द्वारा निलंबन की गाज गिरी। जिसमें बस्तर विकासखण्ड के दो शिक्षकों पर लगातार शिकायतों के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।
जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बस्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार प्राथमिक शाला चितलवार के सहायक शिक्षक (एल.बी) प्रहलाद सिंह सेन और प्राथमिक शाला बनियागांव के सहायक शिक्षक (एल.बी) उदय सिंह ठाकुर के विरूद्ध मद्यपान कर संस्था में उपस्थित होने और शालेय छात्रों से अभद्र व्यवहार करने संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





