छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

कलेक्टर बंसल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अनुपमा चौक के चौड़ीकरण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जगदलपुर। शहर के मुख्य मार्ग अनुपमा चौक के चौड़ीकरण कार्य का मंगलवार को कलेक्टर रजत बंसल ने निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को चौड़ीकरण के कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि व्यस्तम मुख्य मार्ग के चौक का चौड़ीकरण की आवश्यकता और नाली निर्माण कार्य को देखते हुए जल्द पूर्ण किया जाना है।

इसके अलावा कलेक्टरों ने शहर में चल रहे अन्य विकास कार्य जैसे इन्दिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, गंगामुंडा तालाब के सौंदर्यीकरण, इतवारी बाज़ार मल्टीलेवल पार्किंग, गोल बाजार व्यवसायिक परिसर, दलपत सागर के विकास कार्य, पुराने बस स्टेंड में सी मार्ट और आमागुड़ा चौक के चौड़ीकरण का निरीक्षण कर समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित व्यास, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम दिनेश नाग, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!