छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते 05 वाहनों पर खनिज विभाग की कार्रवाई

जगदलपुर। खनिज अमले ने अवैध रूप से खनिज के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा 4 और 5 मई को जिले के भानपुरी, जगदलपुर, छापर भानपुरी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 05 वाहनों को चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें हाईवा क्रमांक सीजी 17 केएन 34461, सीजी 17 केआर 2108 व टिप्पर क्रमांक सीजी 17 केपी 2381, सीजी 17 एच 1608 व सीजी 19 एच 0863 को जब्त करने की कार्यवाही की गई।

इन सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है, इसीलिए अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्व पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरन्तर जांच की जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!