छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

12वीं की परीक्षा में 92.40% अंक अर्जित कर बस्तर का नाम रोशन करने वाली छात्रा ‘प्रिया निषाद’ का भाजपा ने किया सम्मान

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली जगदलपुर की छात्रा कु.प्रिया निषाद का सम्मान घर जाकर किया गया। बता दें कि प्रिया निषाद ने पूरे बस्तर जिले में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर बस्तर का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन किया है।

भाजपा नगर मंडल द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। साथ भाजपाईयों ने प्रिया को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अनिल लुक्कड़, आशुतोष पाल,आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, अभय दीक्षित,रोशन झा, अतुल सिंम्हा , शैलेश श्रीवास्तव,शिरीष मिश्रा, प्रेम यादव, प्रेम सेठिया, सतीश बाजपाई, राज पांडे, बृजेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!