छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री शुक्रवार को भानपुरी, छोटे डोंगर और मर्दापाल में चौपाल लगाकर करेंगे जनता से मुलाकात


जगदलपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में बस्तर संभाग की विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानपुरी में चौपाल लगाकर जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। वे यहां समाज प्रमुखों से मुलाकात करने के साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण करेंगे। वे शुक्रवार को ही नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर और कोंडागांव जिले के मर्दापाल में भी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





