छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

नवपदस्थ कलेक्टर ‘चंदन कुमार’ ने किया पदभार ग्रहण, पूर्व में कांकेर व सुकमा में बतौर कलेक्टर दे चुके हैं सेवाएं

जगदलपुर। बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि कलेक्टर चंदन कुमार 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।

कलेक्टर चंदन कुमार ने बस्तर जिले में पदभार ग्रहण करने के पूर्व कांकेर तथा सुकमा जिले में बतौर कलेक्टर, राजनांदगांव तथा कांकेर जिले में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बस्तर तथा कांकेर जिले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!