छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिराष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जीत का जश्न मनायेगी भाजपा, आदिवासी वर्ग सहित सर्व समाज के लिये गौरव का क्षण – केदार कश्यप

जीत का लक्ष्य साधकर एक्शन मोड में कार्य करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई कार्यों की समीक्षा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आज आहुत की गयी। जिसमें हालिया संपन्न हुए कार्यो की कड़ी समीक्षा कर कमियों को दूर करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की दृष्टि से एक्शन मोड में कार्य करने कहा गया है। बैठक में कहा गया कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को प्राथमिकता से पूर्ण करें व जनहित से जुड़े कार्यो को गंभीरता से उठाये। आगामी 21 जुलाई को भाजपा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर जीत का जश्न मनायेगी, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हर वर्ग, समाज के माध्यम से धन्यवाद व आभार पत्र भी प्रेषित किया जायेगा। आज़ादी के 75 वें महोत्सव में भाजपा 15 अगस्त को हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनायेगी।

जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता एकजुटता से कार्य करें। देश में पहली बार आदिवासी वर्ग की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर सुशोभित होगी। यह आदिवासी समाज सहित सर्व समाज के लिए गौरव का विषय है। भाजपा द्वारा यह सुअवसर जश्न के रूप में मनाया जायेगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि आज़ादी के 75 वें महोत्सव में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाते हुए पूरा करे व अपने आसपास के अधिक से अधिक घरों में तिरंगा शान से फहराये।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में फेल है, जनता के बीच मौजूदा राज्य सरकार के झूठ व असफलताओं को लेकर कार्यकर्ता जाये। अब कड़ी मेहनत करने का समय है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को प्राथमिकता से पूरा करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधित्व करता है। कमियों को दूर करते हुए कार्यो को पूरी गंभीरता से पूर्ण करें।

भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके अनुशासित व कर्मठ कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर कार्य करें। कमियों को दूर कर ऊर्जा के साथ समवेत रुप से काम करने का समय है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छू राम कश्यप, कमल चंद भंजदेव, विद्याशरण तिवारी, समुंद साय कच्छ, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, व्ही एस राजपूत,ललिता कश्यप, अश्विनी सरडे, धर्मपाल महावर, राममूर्ति पाण्डेय,दिनेश दास, दंतेश्वर राव, महेश कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव, रामकुमारी यादव,सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास,उदबोराम नाग, फूलसिंह सेठिया,आर्येन्द्र आर्य, नरसिंह ठाकुर,पूरूषोत्तम जोशी, पुलकेश्वर पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी, मनीष पारेख आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!