छत्तीसगढ़

नक्सल-अपराध में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, थाना बासागुड़ा सहित जिलाबल एवं केरिपु की कार्यवाही

बीजापुर। जिले के धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र के थाना बासागुड़ा से निरीक्षक सुरेश यादव, केरिपु सहायक कमांडेट चंदन गिद्‌दीजिलाबल एवं केरिपु का संयुक्त बल सर्चिंग एवं फरार नक्सली आरोपियों की तलाश हेतु ग्राम मल्लेपल्ली, धर्मापुर की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान ग्राम मल्लेपल्ली की जंगल से दो आरोपी 01. बुधु मोड़ियम पिता स्व. सोमलू उम्र 33 वर्ष (जनमिलिशिया सदस्य) साकिन डल्ला, 02. मोड़ियम मंगू पिता स्व. सुकलू उम्र 46 वर्ष साकिन डल्ला को पकड़ा गया।

उक्त पकड़े गये आरोपी बुधु मोड़ियम का थाना बासागुड़ा के अपराध क्रमांक 08/2018 धारा 395, 323, 294, 506 बी, 454 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट में नामजद आरोपी होने तथा मोड़ियम मंगू के विरूद्ध न्यायालय द्वारा जारी 02 स्थायी वारण्ट होने से दोनों आरोपियों को विधिवत्‌ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!